जिलाधिकारी ने फसल बीमा सप्ताह वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Jul 1, 2022

जिलाधिकारी ने फसल बीमा सप्ताह वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ-2022 के अन्तर्गत ‘‘फसल बीमा सप्ताह वैन’’ (01 जुलाई से 07 जुलाई) को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से अधिसूचित क्षेत्र में बोई गयी अधिसूचित फसल को बीमार कवर प्रदान करना है। कृषि में उन्नत तकनीकि को बढ़ावा देना है। आपदा वर्षों में कृषि आय को स्थित रखना है। व्यक्तिगत आधार पर स्थानीय आपदा के अन्तर्गत खड़ी फसलों को ओलावृष्टि, जलभराव(फसल धान को छोड़ कर), भूस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग के कारण क्षति की स्थिति में, फसल कटाई उपरान्त आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाई हेतु रखी गयी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात/चक्रवाती वर्षा/बेमौसम बारिश से क्षति की स्थिति में कृषक को 72 घण्टे के अंदर सूचना देना अनिवार्य है। फसल नुकसान के सम्बंध में सूचित करने हेतु टोल फ्री नं0- 18008896868 सम्बन्धित बैंक शाखा एवं कृषि/उद्यान विभाग कार्यालय एवं क्राप इंश्योरेंस ऐप पर सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि श्री विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी सहित सभी कृषि विभाग के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages