पूनम सिंह बनीं आप महिला जिलाध्यक्ष एवं विशाल सिंह यादव यूथ जिलाध्यक्ष - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Jul 14, 2022

पूनम सिंह बनीं आप महिला जिलाध्यक्ष एवं विशाल सिंह यादव यूथ जिलाध्यक्ष

 प्रयागराज। आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन विस्तार हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है | आप महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव द्वारा पूनम सिंह को आप महिला प्रयागराज का जिलाध्यक्ष बनाया गया है एवं आप यूथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना द्वारा आप यूथ प्रयागराज का जिलाध्यक्ष विशाल सिंह यादव को बनाया गया है |उक्त दोनों पदाधिकारियों द्वारा संगठन एवं पार्टी हित में किये गये कार्यों के दृष्टिगत दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है |
आप जिला कार्यालय नैनी में संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रयागराज डॉ0अलताफ अहमद ने प्रदेश इकाई के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा कि पूनम सिंह एवं विशाल सिंह यादव को उनकी मेहनत , लगन एवं पार्टी के प्रति निष्ठा व समर्पित भाव से कार्य करने के कारण यह दायित्त्व दिया गया है , हम सभी को अपने इन पदाधिकारियों पर गर्व है|उन्होंने आप महिला प्रकोष्ठ एवं आप यूथ विंग प्रयागराज की मजबूत जिला कार्यकारिणी एवं विधानसभा कार्यकारिणी का गठन जल्द करने की अपेक्षा भी किया |
 #varanasi #Lucknow #प्रयागराज #कौशांबी #prayagrajcity #aap #AamAdmiParty

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages