भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वृद्ध व दिव्यांग घर बैठे करें मतदान प्रत्येक विधानसभा में कब हुआ कितने बजे मतदान कार्मिक पहुंचेंगे जो निम्न है - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Feb 19, 2022

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वृद्ध व दिव्यांग घर बैठे करें मतदान प्रत्येक विधानसभा में कब हुआ कितने बजे मतदान कार्मिक पहुंचेंगे जो निम्न है

#प्रयागराज: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान कार्मिकों को डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण स्थल विशप जानसन गलर्स इण्टर कालेज, मिशन रोड प्रयागराज में दिनांक 17,18,21,22 फरवरी, 2022 तक एवं मेरी लूकस इण्टर कालेज, कचेहरी रोड, प्रयागराज में दिनांक 17.02.2022 से 22.02.2022 तक जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्र के लिए बने फैसीलिटेशन केन्द्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मिकों को डाक मतपत्र के द्वारा मतदान कराया जायेगा।
 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु जनपद प्रयागराज में विधानसभावार Absentee Voters AVSC ( 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता), AVPD (दिव्यांगजन व्यक्ति) के लिए मतदाताओं जिन्होंने अपना प्रपत्र-12क् भरकर पोस्टल बैलेट से मतदान के इच्छुक है, उनके निवास स्थान पर जाकर मतदान कराने हेतु शेड्यूल निम्नवत है-
मतदान का दिनांक व समय-20,21,व 22,23 फरवरी, 2022 प्रातः 09ः00 से सायं 06ः00 बजे तक।
प्रथम चरण मतदान दिनांक 20.02.2022 को विधानसभा-261 इलाहाबाद पश्चिम, 262-इलाहाबाद उत्तर, 263-इलाहाबाद दक्षिण, 254-फाफामऊ, 255-सोरांव(अ0जा0), 256-फूलपुर।
प्रथम चरण मतदान दिनांक- 21.02.2022 को 264-बारा(अ0जा0), 258-हण्डिया, 265-कोरांव(अ0जा0), 259-मेजा, 260-करछना, 257-प्रतापपुर।
प्रथम चरण में छूटे हुए मतदाताओं का मतदान द्वितीय चरण में कराया जायेगा।
द्वितीय चरण-दिनांक 22.02.2022 को विधानसभा-260 इलाहाबाद पश्चिम, 262-इलाहाबाद उत्तर, 263-इलाहाबाद दक्षिण, 254-फाफामऊ, 255-सोरांव(अ0जा0), 256-फूलपुर।
द्वितीय चरण- दिनांक 23.02.2022 को 264-बारा(अ0जा0), 258-हण्डिया, 265- कोरांव(अ0जा0), 259-मेजा, 260-करछना, 257-प्रतापपुर।
कार्यालय जिलाधिकारी प्रयागराज जिलाधिकारी प्रयागराज #election_2022 #up_election_2022 प्रयागराज

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages