राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Oct 2, 2022

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जीवन शैली पर प्रकाश डाला

02 अक्टूबर 2022 प्रयागराज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री में कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तदक्रम में जिलाधिकारी ने संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। 

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा एवं नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का अतुलनीय योगदान रहा हैं। सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ प्रज्जवलित किया, देश की राजनैतिक, सास्कृतिक एवं समाजिक समरसत्ता के माध्यम से महात्मा गाँधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया तथा स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने दोनों महान विभूतियों को शत-शत नमन किया तथा वहां पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी। इस अवसर पर सभी अपर जिला अधिकारीगण, सिटी मजिस्ट्रेट तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
 #prayagraj_official #prayagrajcity #Prayagraj #lucknow #Lucknow #kaushambi #कौशांबी #prayagrajnews #Kaushambi #प्रयागराज #prayagraj #2october #GandhiJayanti

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages