राहत शिविरों में अव्यवस्थाओं के बीच बाढ़ पीड़ित रहने को मजबूर : इंजीनियर सुनील कुशवाहा - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Aug 29, 2022

राहत शिविरों में अव्यवस्थाओं के बीच बाढ़ पीड़ित रहने को मजबूर : इंजीनियर सुनील कुशवाहा

 बाढ़ राहत शिविरों में इंतजाम नाकाफी


प्रयागराज, 29 अगस्त। प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने आज सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ एनी बेसेंट एलनगंज, माथुर वैश्य धर्मशाला मम्फोर्डगंज, ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापुर, कैंट मैरेज हॉल सदर बाजार, कैंट हाईस्कूल सदर स्थित बाढ़ राहत शिविर समेत दर्जन भर अन्य शिविरों में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और राहत शिविरों में उपलब्ध इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ से प्रभावित परिवारों ने उपलब्ध इंतजामों के सम्बन्ध में कई शिकायतें दर्ज कराई। कहीं भोजन की व्यवस्था समय से नहीं हो रही है तो कहीं भोजन की कमी है। बच्चों के लिए दूध के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं है। साफ - सफाई में घोर लापरवाही बरती जाने की भी शिकायतें आम है।

प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने प्रशासन द्वारा बनाये गए बाढ़ राहत शिविरों की ख़राब हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि कैम्पों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव एवं भारी अव्यवस्था व्याप्त है। राहत शिविरों में इंतजाम नाकाफी होने कि अलावा प्रशासन ने जरूरत से कम बाढ़ राहत शिविरों की स्थापना की है। जिसके फलस्वरूप उनमें क्षमता से अधिक शरणार्थी रह रहे हैं। श्री कुशवाहा ने स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ राहत शिविरों की संख्या बढ़ाने के अलावा बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में भारी अव्यवस्था के बीच बाढ़ पीड़ित रहने को मजबूर हैं और क्षमता से अधिक शरणार्थियों के रहने से गन्दगी और बीमारियों का अंदेशा भी लगातार बना हुआ है। प्रसपा प्रमुख श्री कुशवाहा ने मांग की कि जब तक बाढ़ का प्रकोप कम नहीं होता है बाढ़ राहत शिविरों की संख्या दोगुनी की जाए और उनमें नाश्ते, भोजन व बच्चों के लिए दूध, मवेशियों के लिए चारे के पर्याप्त इंतजाम के साथ-साथ साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। इस मौके पर प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार योगेश कुशवाहा, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव, मजदूर संघ के मंडल प्रभारी नवीन विद्यार्थी, जिला सचिव सतेंद्र सिंह, शिवम मौर्य, छात्र नेता पीएसयूआई ई०वि०वि के अध्यक्ष अंकित मौर्य आदि समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages