प्रयागराज के आप कार्यकर्ताओं ने बेस्ट सीएम नेक्स्ट पीएम अरविंद केजरीवाल का धूमधाम से मनाया जन्मदिन - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Aug 16, 2022

प्रयागराज के आप कार्यकर्ताओं ने बेस्ट सीएम नेक्स्ट पीएम अरविंद केजरीवाल का धूमधाम से मनाया जन्मदिन


प्रयागराज में आप कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया केजरीवाल का जन्मदिन

आम आदमी पार्टी प्रयागराज एवं महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन सुभाष चौराहे पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया|
इस अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं आम आदमी के हित में अनवरत कार्य करते रहने एवं जनता को मूलभूत सुविधाएं शिक्षा , स्वास्थ्य , चिकित्सा ,बिजली ,पानी ,सुरक्षा आदि निःशुल्क या अत्यल्प शुल्क में उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया|
इस अवसर पर *काशी प्रान्त अध्यक्ष पवन तिवारी एवं आप प्रयागराज जिलाध्यक्ष डॉ0अलताफ अहमद* ने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जनहितकारी नीतियों को जनता के हित में लागू करने व जनता को लाभान्वित होने का सफल उदाहरण है दिल्ली सरकार| दिल्ली मॉडल की स्वीकार्यता व मांग हर प्रदेश व देश में बढ़ती जा रही है| इन्हीं जनहितकारी नीतियों के सकारात्मक प्रभाव का परिणाम है पंजाब में आप की प्रचंड जीत|
        *महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव* एवं राम लखन चौरसिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के रूप में देश की जनता को एक सशक्त राजनैतिक विकल्प मिल गया है , अब वह दिन दूर नहीं जब धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश सहित हर राज्य में आप की सरकार होगी|
सभी उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज अपने राष्ट्रीय संयोजक के जन्मदिन पर संकल्प लिया कि सभी लोग पार्टी की नीतियों , विचारों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और अपने नेता केजरीवाल के सपनों का मजबूत व समृद्ध भारत बनाएंगे|
आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में संजय पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव, महानगर महासचिव निखिल भारतीया,संजीव मिश्रा,अबू तालिब , विकास तिवारी,मोहम्मद नसीम,विशाल सिंह यादव, स्वाति चौरसिया,हरेंद्र ठाकुर, रेखा प्रजापति, गौरव सोनी,देवानंद ,अभिलाषा गौतम , सुनैना ,मोहम्मद रजा ,मोहम्मद जैद,रण बहादुर सिंह, हरीश वर्मा, रीता देवी, देवेंद्र कुमार, रावेंद्र पांडे, मोहम्मद अजमल, इंद्रेश चंद्रा, कमल किशोर मिश्रा, अक्षय यादव, गौरव सोनी, हमीदा बानो, मोहम्मद रिजवान, डॉक्टर जावेद, आर० आर० मिश्रा, आदि रहे|
    #prayagrajcity #AamAdmiParty #arvindkejriwalji #Kejriwal

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages