घरों पर तिरंगा लगाने के बहाने अल्पसंख्यकों के खिलाफ भाजपा कर रही है साजिश मुसलमान खुद से अपने घरों पर लगाएंगे तिरंगा झंडा :- स्वामी प्रसाद मौर्य - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Aug 9, 2022

घरों पर तिरंगा लगाने के बहाने अल्पसंख्यकों के खिलाफ भाजपा कर रही है साजिश मुसलमान खुद से अपने घरों पर लगाएंगे तिरंगा झंडा :- स्वामी प्रसाद मौर्य

कुशीनगर ब्यूरो:-इन दिनों हर घर तिरंगा महिम की तैयारी में पूरा देश लगा हुआ है इसके तहत समस्त देशवासियों को आवाहन किया गया है कि अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर इस मुहिम को सफल बनाएं लेकिन भाजपा द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम पर सवालिया निशान लगाते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा इस अभियान की आड़ में बड़े पैमाने पर दंगे कराने की साजिश कर रही है जिस पर भाजपा के तमाम बड़े लोगों ने पलटवार भी किया अब इन्हीं की पार्टी समाजवादी पार्टी के कुशीनगर से विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इस मुहिम पर शंका जाहिर करते हुए कहा कि यह सब अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ बड़ी साजिश का एक हिस्सा है जिससे मुसलमानों को चाहिए कि सचेत रहें उन्होंने कहा कि भाजपा की एक ऐसी टीम है जिसमें पेशेवर अपराधी अराजक तत्व शरारती तत्व की बड़ी फौज है इन्हीं से वह दंगे फसाद आगजनी लूटमार आदि कराने का कार्य करती है फिर इल्जाम भी दूसरों पर लगवा देती है ऐसी फौज तैयार है जो अल्पसंख्यक बस्तियों में जाएंगे तिरंगे को पैरों से कुचलेंगे लेंगे और दोष एक खास कौम को देंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर बस्तियों में तिरंगा लगाने कोई युवक भी जाए तो अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को चाहिए कि उसकी फोटो अवश्य ले उन्होंने कहा कि इटिलीजेस ब्यूरो की रिपोर्ट है कि ऐसा प्रत्येक अल्पसंख्यक आबादी वाली कॉलोनी मोहल्ले और क्षेत्रों में किया जाएगा। मौर्य ने कहा कि हमने इतिहास पढ़ा है हमें मालूम है कि जंगे आजादी में कितने दाढ़ी टोपी वालों ने अपनी जान की कुर्बानी दी कई किलोमीटर तक पेड़ों पर दाढ़ी टोपी वालों को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था हमें मालूम है कि मुस्लिम समाज ने देश को आजाद कराने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसलिए अपने मुल्क की आजादी में अपने कौम के अपने खानदान के अपने पुरखों की कुर्बानी देने वाली कौम तमाम साजिशों से आगाह रहे और खुद से अपने घरों पर तिरंगा लहराये इससे इनकी शाजिशे नाकाम होगी इनके मंसूबे नेस्तनाबूद हो जाएंगे।
 #Lucknow #lucknow #prayagrajcity #prayagrajallahabad #prayagraj #Prayagraj #minority #प्रयागराज

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages