अटाला उपद्रव में मुख्य साजिशकर्ता बताए गए जावेद पंप का घर गिराए जाने पर अखिलेश बोले इसकी अनुमति हमारी संस्कृति धर्म विधान व संविधान नहीं देती फिर ऐसा क्यों..? - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Jun 12, 2022

अटाला उपद्रव में मुख्य साजिशकर्ता बताए गए जावेद पंप का घर गिराए जाने पर अखिलेश बोले इसकी अनुमति हमारी संस्कृति धर्म विधान व संविधान नहीं देती फिर ऐसा क्यों..?

लखनऊ:-नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के बाद पूरे देश के हालात बिगड़े लेकिन जिसके कारण विदेशों में भी हमारे देश की छवि पर असर पड़ा उसे पूर्ण सुरक्षा देकर उस महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों पर अत्याचार करना बिना अदालत के खुद फैसला लेकर दोषी करार देना मकान को अवैध बताकर तोड़ देना आदि यह कहां का न्याय यह बात आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज के अटाला में हुए उपद्रव में पुलिस द्वारा बताए गए मुख्य साजिशकर्ता जावेद पंप के घर के ध्वस्तीकरण के बाद ट्विटर हैंडल पर नाराजगी जताते हुए कही उन्होंने कहा कि यह कहां का इंसाफ इसकी वजह से हमारे देश लोकतांत्रिक देश जहां की संस्कृति कि आज भी पूरी दुनिया में दुहाई दिया जाता है उस देश पर जिसके द्वारा आंच आई अन्य देशों ने उंगली उठाई उस पर कार्रवाई करने के बजाय उस को सुरक्षा दी गई और मासूम बच्चों को सलाखों में कैद किया जा रहा है .?बिना किसी सबूत अदालत द्वारा बिना दोषी ठहराए स्वयं न्यायाधीश बनकर जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई से बनाए गए मकान को तोड़ने का आदेश देना इसकी अनुमति ना हमारी संस्कृति देती है ना धर्म ना विधान और ना ही संविधान फिर ऐसा क्यों हो रहा। आगे अखिलेश ने कहा कि दरअसल प्रदेश में जो सरकार है उसने अपने को संविधान से ऊपर समझ रखा यही सरकार की ना समझिए।
 #प्रयागराज #कौशांबी #Lucknow #varanasi #shivpalyadav #ShivpalYadav #AkhileshYadav #Samajwadi #samajwadipartyofficial #prayagrajcity #gangajamunitehzeeb #gangajamuni #prayagraj #lucknow #akhileshyadav #samajwadiparty

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages