मोबाइल एप ORGROWNIC का जैविक सब्जियों की बिक्री हेतु उप कृषि निदेशक प्रयागराज द्वारा विमोचन किया गया। - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Jan 6, 2022

मोबाइल एप ORGROWNIC का जैविक सब्जियों की बिक्री हेतु उप कृषि निदेशक प्रयागराज द्वारा विमोचन किया गया।

जैविक सब्जियों की होगी फ्री होम डिलीवरी


प्रयागराज: आज दिनांक 6-01-2022 को कृषि भवन मुंडेरा में उप कृषि निदेशक श्री विनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें जनपद के नमामि गंगे परियोजना के तहत चयनित क्लस्टरों में जैविक तरीके से खेती करने वाले किसान सम्मिलित हुए। इस मौके पर उप कृषि निदेशक प्रयागराज द्वारा किसानों को जैविक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया तथा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जैविक तरीके से खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने तथा शहर वासियों को जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी संस्था एग्री स्टार्टअप Orgrownic मोबाइल ऐप का विमोचन उप कृषि निदेशक के कर कमलों द्वारा किया गया,इस ऐप के माध्यम से शहर वासियों को किसानों से उनके उत्पाद लेकर उसकी छटाई ग्रेडिंग साफ सफाई कर निशुल्क home delivery की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर एग्री स्टार्टअप Orgrownic ने अपना कस्टमर केयर नंबर 7800278002 जारी किया।
बैठक में जैविक उत्पादन कर रहे कृषक, योजना के अंतर्गत चयनित सहयोगी संस्थान के कर्मचारी तथा एग्री स्टार्टअप Orgrownic Pvt. Ltd. के निदेशक मौजूद रहे।
बैठक का संचालन विभागीय कर्मचारी मोहम्मद साकिब द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages