अनुशासनहीन पुलिस कर्मियों के ऊपर लागू नहीं होता उच्चाधिकारियों का आदेश - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Nov 10, 2021

अनुशासनहीन पुलिस कर्मियों के ऊपर लागू नहीं होता उच्चाधिकारियों का आदेश

पिपरी थाने का वह पुलिस कर्मी कौन ट्रांसफर होने के बाद भी नहीं छोड़ रहा थाना
कौशाम्बी।कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर उच्चाधिकारियों का आदेश अधिनस्थ पुलिसकर्मी नही मानते है कौशाम्बी जनपद के विभिन्न थानों में कई ऐसे पुलिस कर्मी हैं जिनका ट्रांसफर होने के बावजूद नियुक्ति स्थान पर ना जाकर कई वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं और बेखौफ तरीके से क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं जिससे आम जनता के बीच योगी सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उच्चाधिकारियों के द्वारा ट्रांसफर किए जाने के बाद भी कुछ पुलिस कर्मी उक्त स्थान को छोड़ने के बजाए उच्चाधिकारियों को गुमराह कर कानून व्यवस्था को कुठाराघात पहुंचाने में लगे हैं।

उक्त पुलिस कर्मियों के कारनामे से उच्चाधिकारी अनभिज्ञ भी हैं जिसके चलते क्षेत्र में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गौर तलब है कि पिपरी थाना में भी कुछ ऐसे ही पुलिस कर्मी तैनात हैं जिनका तबादला अन्य स्थान के लिए कई माह पहले हो चुका है लेकिन पुलिस विभाग में साठ गाठ के चलते उक्त पुलिस कर्मी थाना छोड़कर नियुक्ति स्थान पर नहीं जा रहे हैं जिसके कारनामे से क्षेत्रीय जनता त्राहि - त्राहि कर रही है। उक्त सिपाही से पीड़ित क्षेत्रीय जनता उनकी शिकायत क्षेत्राधिकारी चायल से भी कर चुके हैं। 

सूत्रों की माने तो उच्चाधिकारियों के द्वारा ट्रांसफर किए गए पुलिस कर्मी के ऊपर पिपरी थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध धंधा संचालकों से अवैध वसूली का जिम्मा सौंपा गया है जिसके कारण उक्त पुलिस कर्मी का पिपरी थाना से मोह भंग नहीं हो रहा है। यदि उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेकर पिपरी थाना में तैनात उच्चाधिकारियों के द्वारा ट्रांसफर किया गया अनुशासनहीन पुलिस कर्मी की पहचान कर जांच कराया गया तो इनके कारनामे से पुलिस विभाग की कई खामियां बाहर निकलकर आना तय माना जा रहा है जो पुलिस विभाग की आंख खोलने के लिए पर्याप्त होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages