सत्य और अहिंसा के दूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Oct 2, 2022

सत्य और अहिंसा के दूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

गांधी ने विश्व को युद्ध की जगह शांति का रास्ता दिखाया- इंजीनियर सुनील कुशवाहा 

  महात्मा गांधी सम्पूर्ण विश्व के गुरु हैं, उन्होंने विश्व को युद्ध की जगह शांति का रास्ता दिखाया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी में विश्वास रखते थे। उनमें लोगों को एकजुट करने की बेजोड़ क्षमता थी। उक्त बातें प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने शांति के दूत, अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय-जवान जय-किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। श्री कुशवाहा ने कहा कि आज हमारे समाज में दिन-प्रतिदिन हिंसक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं और बलात्कार व हत्या जैसे घृणित अपराधों का शिकार हो रही हैं। देश का यह रूप गांधी जी की अहिंसा के सूत्र और उनके आदर्शों के विपरीत है। आज के समय हम लोगों को बापू जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है तभी उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समर बहादुर शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने लोगों को सादगी व कठिन परिश्रम को अपने जीवन में शामिल करने का आह्वान किया था। 
  जयंती कार्यक्रम का आयोजन प्रगतिशील समाज पार्टी के तत्वावधान में राजापुर स्थित सविता सदन में किया गया। अध्यक्षता व संचालन क्रमशः प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव दिनेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सभी ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व प्रमुख पदाधिकारियों ने बालसन चौराहा एवं मेडिकल चौराहा पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रदेश सचिव दिनेश गुप्ता, आलोक पटेल,मनीष तिवारी, शिवाकांत ओझा, अजय कौशिक, नीरज सिंह, राम सिंह , नरेंद्र तिवारी, रमेश यादव, विजय प्रजापति, महिला मोर्चा की मनीषा मिश्रा, अर्चना कुशवाहा, फरीदा खातून, अंजू वर्मा, जानकी देवी समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। 
 #prayagraj_official #prayagrajcity #Prayagraj #lucknow #Lucknow #kaushambi #कौशांबी #prayagrajnews #Kaushambi #प्रयागराज #prayagraj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages