भाईदूज पर रजनी हाण्डा ने अस्करी के माँथे पर तिलक लगाकर दिर्घायु की कामना - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Oct 27, 2022

भाईदूज पर रजनी हाण्डा ने अस्करी के माँथे पर तिलक लगाकर दिर्घायु की कामना

प्रयागराज हमेशा से एकता सूत्र मे बँध कर ऐसे कारनामे के लिए प्रख्यात रहता है जहाँ गंगा जमुनी संस्कृति परवान चढ़ती ही रहती है।कभी मुस्लिम भोले के भक्तो पर पुष्पवर्षा करते देखे जाते हैं तो कभी दशहरा पर्व हो या गुरुनानक देव जी की जयंती सभी लोग परस्पर प्रेम भाव व्यक्त करने एक दूसरे के पर्व पर सम्मिलित होकर मनाते हैं।होली दिपावली ईद हो या मोहर्रम सभी देश मे अमनो अमान क़ायम करने को हर दम तय्यार रहते हैं।ऐसा ही अवसर भाईदूज पर देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक संगठनो से जुड़े सैय्यद मोहम्मद अस्करी जो लगभग पाँच छै वर्षों से अपनी मुँह बोली बहन रजनी हाण्डा जो सिविल लाईन्स मे रहती हैं उनके आवास पर जाकर टीका कढ़वाना नहीं भूलते।आज भाईदूज के मुहुर्त पर अस्करी रजनी बहन के आवास पहोँचे टीका कढ़वाया और बहन के हाँथों का खाना खाया और उनहे मिठाई और तोहफा भी दिया।
 #prayagraj_official #prayagrajcity #Prayagraj #lucknow #Lucknow #kaushambi #कौशांबी #prayagrajnews #Kaushambi #प्रयागराज #prayagraj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages