इमरान सम्भलशाही और संजीव मिश्रा बने आप के प्रदेश प्रवक्ता: सर्वेश यादव - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sep 5, 2022

इमरान सम्भलशाही और संजीव मिश्रा बने आप के प्रदेश प्रवक्ता: सर्वेश यादव

आंदोलन की भट्टी से निकल कर लगभग एक दशक से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे इमरान सम्भलशाही और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहमति से प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है।

प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त होने की घोषणा के बाद महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव अपने नेतृत्व में दोनों नवनियुक्त प्रवक्ता साथी को सैकड़ो कार्यकर्ता की उपस्थिति में स्वागत हेतु भव स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किए। सभी उपस्थित साथियों से परिचय कराए। इस दैरान निर्वतमान प्रदेश सचिव अंजनी कुमार मिश्रा भी अपने सभी साथियों के साथ दोनों प्रवक्तागण का बारी बारी से माल्यार्पण कर स्वागत किए। 

आगे दोनों नवनिर्वाचित प्रवक्तागण मीडिया से भी रूबरू हुए। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट कर मीडिया बंधुओं से आगे की रणनीति पर चर्चा किए। श्री संजीव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को घर घर पहुचने की जिम्मदारी है, उसी पर काम करना है। आगे प्रदेश प्रवक्ता इमरान सम्भलशाही भी मीडियाबंधुओं से बात करते हुए सर्वप्रथम शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किए, आगे कहा कि हमारी जिम्मदारी अब अधिक बढ़ गयी है। आगे विभिन्न जनपदों की मूलभूत समस्याओं को रेखांकित कर प्रदेश पटल पर रखेंगे, ताकि जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुचाई जा सके।

स्वागत समारोह के दौरान निर्वतमान प्रदेश सचिव अंजनी कुमार मिश्रा, नगर अध्यक्ष सर्वेश यादव, निर्वतमान अधिवक्ता प्रदेश महासचिव संजय पांडे प्रचंड, नगर महासचिव निखिल भारतीया, यूथ नेता मोहम्मद सैफ रहमान, यूथ अध्यक्ष विकास तिवारी, यूथ विंग के प्रदेश सचिव रितेश सिंह, रण बहादुर पटेल, अभिजीत श्रीवास्तव, मोहम्मद अजमल नगर उपाध्यक्ष, गौरव सोनी, शशि प्रकाश, राजित राम मिश्रा, दीपक गांगुली, अरुण कुशवाहा, आदि सैकड़ों लोग उपस्थ
 #prayagraj_official #prayagrajcity #Prayagraj #lucknow #Lucknow #kaushambi #कौशांबी #prayagrajnews #Kaushambi #प्रयागराज #prayagraj #aap #AamAdmiParty #aamadmiparty #arvindkejriwal #ArvindKejriwal #manishsisodia #ManishSisodia #SanjaySingh #sanjaysingh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages