वैचारिक व सैद्धांतिक राजनीति के पतन का काल है भाजपा सरकार: डॉ. अलताफ - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Feb 15, 2022

वैचारिक व सैद्धांतिक राजनीति के पतन का काल है भाजपा सरकार: डॉ. अलताफ


प्रयागराज: शहर दक्षिणी के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अलताफ अहमद ने अपने डोर टू डोर जनसम्पर्क एवं सभाओं में वर्तमान भाजपा सरकार पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि संवैधानिक व लोकतांत्रिक विचारों व सिद्धांतों का जितना पतन भाजपा के शासन काल में हुआ वैसा कभी नहीं हुआ |

भाजपा के केंद्रीय नेताओं सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अपने सम्बोधनों में बुलडोजर चलाने,गर्मी शांत करने , अमर्यादित भाषा में सुनो......आदि बोला जा रहा है , इससे स्पष्ट है कि भाजपा वालों के पास बिजली ,पानी , शिक्षा ,चिकित्सा , सुरक्षा ,महिला सम्मान , किसान हित,रोजगार आदि पर बात करने लायक कुछ है ही नहीं , इससे बचने के लिए ही ये सब मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने हेतु गुंडई व बेशर्मी की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो भाजपा के वैचारिक व सैद्धांतिक पतन का प्रमाण है और यही पतन उनके सत्ता के पतन का कारण बन चुका है |
आज प्रदेश ही नहीं पूरा देश देख व समझ रहा है कि भारतीय धर्म ,संस्कृति व संविधान का जितना अपमान बीजेपी ने किया है उसका हजारवां भाग भी किसी अन्य दल ने नहीं किया है |
नफरतवादी राजनीति के द्वारा इन्होंने भारतीय धर्म व संस्कृति की एकता व गरिमा को आघात पहुंचाया है |
शास्त्रों में राम की जो महिमा व स्वरूप है उसे तार-तार करने का काम बीजेपी के नेताओं ने वोट की लालच में किया है |
अरे जब राम का स्वरूप यह है कि सियाराममय सब जग जानी ,करहु प्रणाम जोरि जुग पानी , तो क्या कुछ ऐसा बचा है क्या कि जो राम में समाहित न हो या राम जहाँ समाहित न हों ,भाजपा वालों ने राम की इस महिमा को समाप्त करने का काम किया है , उन्हें एक पार्टी ,एक स्थान विशेष ,एक धर्म विशेष का एक सामान्य आदमी बनाने का काम किया है ,ऊंच-नीच की भावना को बढ़ाकर राम के समत्व रूप का खंडन किया है |
गोस्वामी जी रामचरितमानस में राम के स्वरूप को बताते हुये कहते हैं कि अखिल विश्व यह मोरि उपाया, सब पर मोरि बराबर दाया |
क्या भाजपा वाले राम के इस आदर्श की रक्षा कर पाये ? ये तो राम का नाम लेकर मंदिर-मस्जिद ,हिन्दू-मुस्लिम ही करते रहे गये ,बुलडोजर चलवाने व गर्मी शांत करने की ही बात करते रह गये ,क्या कभी इन्होंने विचार किया कि जब इस्लाम कहता है कि अल्ला एक है और हिन्दू कहता है कि ईश्वर एक है तो अल्लाह व ईश्वर में भेद कहां जब परम सत्ता एक ही है ,तो जनता को भ्रम में डालकर दोनों सम्प्रदायों को आपस में लड़ाने का कार्य करने वाले चाहे जिस धर्म के हों वे अपने आराध्य के सही अनुयायी हो ही नहीं सकते |
क्या भाजपा अपनी इसी सोच से भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना देख रही है , आज विश्व भर में भारतीय धर्म व संस्कृति का पतन देखा जा रहा है |
कोई भी धर्म हो वह प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत आस्था का विषय होता है ,उसे राजनीतिक हथियार बनाना उचित नहीं होता |
यदि अपने भारत देश को सही अर्थों में विश्वगुरु बनाना है तो इसके लिये आम आदमी पार्टी की नीतियों को लागू करना होगा , सभी को निःशुल्क शिक्षा , बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य ,सुरक्षा ,रोजगार ,आर्थिक संमृद्धि से ही लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा और यही सबके विकास का मूलमंत्र है |
डॉ0अलताफ अहमद ने आगे कहा कि शहर दक्षिणी की जनता के स्नेह व आशीर्वाद से सभी को लगने लगा है कि इस बार लोगों को एक सही व मजबूत राजनीतिक विकल्प मिल गया है अब वे मजबूरी में जो अपने मत को कभी नागनाथ को देते थे तो कभी सांपनाथ को जो केवल डसने का काम किये हैं ,जनता का शोषण किये हैं अब उससे बच सकेंगे और पूरी ऊर्जा व उत्साह के साथ आम आदमी को वोट करेंगे ,मुद्दे को वोट करेंगे , झाड़ू का बटन दबाएंगे और आप प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएंगे |
आगे पुनः उन्होंने आह्वान किया कि यदि भारतीय सभ्यता , संस्कृति ,धर्म , संविधान , आपसी भाईचारा , लोकतंत्र व अनेकता में एकता के भाव को बचाना है तो विघटनकारी ताकतों को भगाना पड़ेगा |
आज करेली ,नैनी ,महेवा ,दरियाबाद ,चौक ,मुट्ठीगंज आदि मुहल्लों में सघन जनसम्पर्क हुआ Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal #प्रयागराज #Allahabad #AapParty #UPElections2022

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages