मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के बाद - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Nov 10, 2021

मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के बाद

मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के बाद अब रेल किराये को भी कम करने जा रही है। आसमान छू रही महंगाई के बीच मोदी सरकार के इस फैसले के बाद आम-जनता को बढ़ी राहत मिलेगी। बता दें, मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल का बढ़ा किराया कम किये जाने का ऐलान किया है।
मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि रेल का बढ़ा किराया कम किया जाएगा, ट्रेनों से विशेष टैग भी हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा रेल का किराया कम करने से आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी।रेल मंत्री ने कहा कोरोना महामारी के चलते प्रभावित रहीं रेल सेवाएं’ अब धीरे-धीरे अपने पुराने स्वरूप में आ रही हैं। जल्द ही ट्रेनों के बढ़े किराये को कम किया जाएगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा मोदी सरकार रेल यात्रियों को राहत देने के लिए हर संभव व्यवस्था पर विचार कर रही है। इसके तहत जल्द ही ट्रेनों का किराया कोरोना वायरस महामारी से पूर्व की स्थिति में लाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विशेष श्रेणी के यात्रियों को पहले की तरह किराये में छूट भी मिलने लगेगी। वैष्णव ने सभी जारी रेल परियोजनाओं को समय पर पूरा किए जाने पर बल दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages