महिलाओं को उत्पीड़न से निकलने के लिए शिक्षा ही उचित माध्यम : इंजीनियर सुनील कुशवाहा - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Jan 4, 2023

महिलाओं को उत्पीड़न से निकलने के लिए शिक्षा ही उचित माध्यम : इंजीनियर सुनील कुशवाहा

देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गयी।  

प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में राजापुर स्थित पार्टी कार्यालय सविता सदन में देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सेविका एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली महान नारी विभूति माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिवस मानते हुए उनके जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने कहा कि महिला शक्ति की मिसाल कायम करने वाली सावित्री बाई फुले एक विलक्षण, प्रतिभाशाली, शिक्षिका, लेखिका, कवियत्री, वक्ता , समाज सेविका एवं क्रांतिकारी महिला थी। उनके विचार यथार्थपरक, तर्कसंगत व मानवतावादी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा, स्त्री शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह आदि को समाज में स्थापित करने के लिए अथक प्रयास करते हुए न्योछावर कर दिया। ऐसी महान विभूति, नारी शक्ति माता सावित्री बाई फुले का व्यक्तित्व और कृतित्व हमेशा याद किया जायेगा। श्री कुशवाहा ने कहा कि महिलाओ को उत्पीड़न से निकलने के लिए शिक्षा ही उचित माध्यम है। शिक्षा के साथ जागरूकता ही महिलाओं को शोषण से आज़ादी दिला सकता है। 
इस अवसर पर प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने महिला उत्थान व समाज में महिलाओं को उनका सम्मान व अधिकार दिलाने की जो अनूठी राह चुनी वह अत्यंत ही कठिन थी। जिसके लिए उन्हें कड़ा संघर्ष कर कई प्रकार की कठिनाईयां उठानी पड़ी। इस अवसर पर प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रदेश सचिव दिनेश गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल, जिला अध्यक्ष राम बहादुर, जिला संगठन मंत्री बसंत कनौजिया, सतेंद्र कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा, फरीदा खातून, सुमन गौतम, रंजना प्रजापति, सुमनलता, मंजू मौर्या, कमरुनिशा, संगीता देवी, राधा देवी, वंदना कुशवाहा, अंकित मौर्या, रमेश यादव, वीरेंद्र प्रजापति, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, अंजू वर्मा, अर्चना चौधरी, श्री राम प्रजापति समेत कई अन्य कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे ।
 #prayagraj_official #prayagrajcity #Prayagraj #lucknow #Lucknow #kaushambi #कौशांबी #prayagrajnews #Kaushambi #प्रयागराज #prayagraj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages