दूरदर्शी राजनीतिक व कुशल प्रशासक थे सरदार वल्ल्भ भाई पटेल : इंजीनियर सुनील कुशवाहा - शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Dec 15, 2022

दूरदर्शी राजनीतिक व कुशल प्रशासक थे सरदार वल्ल्भ भाई पटेल : इंजीनियर सुनील कुशवाहा

पुण्यतिथि पर याद किये गए सरदार वल्लभ भाई पटेल। 

प्रयागराज। प्रगतिशील समाज पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के राजापुर स्थित कार्यालय पर देश के पहले गृहमंत्री, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने आजादी के बाद देश को एकजुट करने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक रूप से अहम् भूमिका निभाई। देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। श्री कुशवाहा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल दूरदर्शी राजनीतिज्ञ व कुशल प्रशासक थे, उन्होंने अपने साहसिक कार्यों के बल पर "लौह पुरुष" की उपाधि हासिल किया। उनके दिखाए मार्ग हमें देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता की रक्षा करने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे। 
कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील समाज पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव ने कहा कि सरदार वल्ल्भ भाई पटेल जी ने देश की आजादी के लिए व आजाद भारत के एकीकरण के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। जिसके लिए वह हमेशा याद किये जाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समर बहादुर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल, प्रदेश सचिव दिनेश गुप्ता, महिला मोर्चा की मनीषा मिश्रा, मीना देवी, अर्चना कुशवाहा, जिला सचिव सतेंद्र बहादुर, मजदूर संघ के मंडल प्रभारी नवीन विधार्थी, शिवम मौर्या, प्रकाश चंद, राजू पाल, कमलेश पटेल, श्रीराम प्रजापति, राकेश यादव, मंगला प्रसाद, अंकित मौर्य आदि समेत कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages